मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बरहज नगरपालिका क्षेत्र पचौहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में समाजसेवी व भाजपा नेता श्री प्रकाश पाल व मंजू पाल के द्वारा भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बताते चले कि मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर नगर क्षेत्र पचौहा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में भव्य सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ो लोगों ने प्रेम व सौहार्द के साथ परम्परागत तरीके से टाठ पर पंक्ति में बैठ कर खिचड़ी खायी।


सहभोज कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता व भावी नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्यासी श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि, प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें पचौहा के बड़े बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे व महिलाओं ने खिचड़ी खाया। इस कार्यक्रम को आयोजित कर मुझे अपार खुशी होती हैं, उन्होंने कहा कि मै हर समय गरीब, मजदूर, असहाय, पीड़ित की हर सम्भव सहायता करता रहता हूँ, और जीवन पर्यन्त करता रहूँगा। वही मंजू पाल ने कहा कि गरीबो व मजलूमों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म हैं, और इस धर्म को सदैव निभाती रहूँगी,और इस सहभोज कार्यक्रम में आये, सम्मानित जनता के आशीर्वाद से मन प्रसन्न होता हैं।


वही काशीनाथ हॉस्पिटल के नजदीक डॉक्टर शैलेंद्र जयसवाल के द्वारा सहभोज कार्यक्रम किया गया। सहभोज कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मै लोगों की सेवा के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता हूँ,और आज से यह संकल्प लेता हूँ कि असहाय, गरीब, दुखियों, की सेवा करना ही हमारा परम लक्ष्य रहेगा।और लोगो की भलाई के लिए आज हनुमानजी के झंडे का पूजा अर्चना कर विधि विधान से अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ से हर गरीब मजलूम व असहाय की मदद की जाएगी। सहभोज कार्यक्रम में पंडित वशिष्ट मिश्रा, अमरेन्द्र गुप्ता, अरविन्द कुशवाहा,अजय सिंह, बाजी लाल,रतन बाबा, घरभरन, धर्मेश पाल, हेम चंद्र पाल, विवेक यादव, गोरख,मोती चंद,संगम प्रजापति, सुखनंदन, मुसाफिर, साहेब अली के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गौरीबाजार में मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…

31 minutes ago

बीबीएयू की पहल से स्कूली विद्यार्थियों में बढ़ेगा नवाचार और उद्यमिता का रुझान

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…

52 minutes ago

हरखपुरा में 3.17 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य बारात घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…

59 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन में महराजगंज में 81.41 प्रतिशत मतदान

3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…

1 hour ago