समरस,समृद्ध एवं स्वाभिमानी राष्ट्र ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य-डॉ.बालमुकुंद

भटनी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मकर संक्रांति के अवसर पर निकाला पथ संचलन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील के भटनी नगर में समरस समृद्ध एवं स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य है। मकर संक्रांति सामाजिक एकता का संदेश देता है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भटनी नगर में मकर संक्रांति उत्सव पर बौद्धिक करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.बालमुकुंद ने कही। उन्होंने कहा कि संक्रांति प्रतीक है परिवर्तन का, सामाजिक समरसता का, एकता व बंधुत्व का। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों ने आकर भारत में जाति का भेद पैदा कर समाज को बांटने की कोशिश की है। हमें अपने संस्कृति समाज, धर्म व व्यवस्था पर पूरा गर्व है। हम कोई जाति नहीं है। अपितु संपूर्ण समाज हिंदू हैं। समाज में दूसरे के बिना हर कोई अधूरा है। इसी तरह एक-दूसरे का महत्व समझते हुए समाज में समरस होकर रहने का इसमें संदेश है। देश में सामाजिक एकता के ताने बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया गया और अभी भी कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन स्वयंसेवक भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने को कृत संकल्पित हैं। सामाजिक उत्थान के लिए भारतीय समाज के सभी लोगों को एकता के भाव में रहना होगा। वेश-भूषा, आचार-व्यवहार, संस्कार से भी हमें भारतीय ही बनकर रहना चाहिए। पाश्चात्य संस्कृति नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति अनुसार जीवन शैली, मान, मर्यादा, प्रतिष्ठा भारत को परम् वैभव तक पहुंचाने के लिए जरूरी है। प्रत्येक गांव में शाखा एवं स्वयंसेवक समाज निर्माण में संलग्न हो ऐसी समय की जरूरत है। बौद्धिक के तत्पश्चात के.के.पब्लिक स्कूल से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। जो चूड़ी गली, गांधी चौक, जलपा माता मंदिर, नकहनी, चिऊड़ा गली, मुख्य बाजार, विकास रोड होते हुए पुनः के.के.पब्लिक स्कूल पर पहुंच समाप्त हुआ। स्वयंसेवक घोष पर कदमताल करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान फूलवदन, यशवंत, सुशील , जयराम वर्मा, अखिलेश्वर, डॉ अरविन्द पाण्डेय, वेद प्रकाश, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक, आनंद कृष्ण, करुणेश, आमर्त्य सुंदरम, हरिओम, राजीव सिंह, रामेश्वर पांडेय, अभय तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, ओमप्रकाश जी, विनोद तिवारी, अजय कुमार वर्मा, बी.के.श्रीवास्तव, शिवम् , अभय, यशवंत , प्रतीक, उत्कर्ष, अनिल पांडेय, पुण्य प्रकाश, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

39 minutes ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

44 minutes ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago