शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रामपुर नहीं हो पा रही हैं नालियों की सफाई,नालियां दे रही बीमारियों को दावत। एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगो को रोगों से सुरक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं वहीं पर सफाई कर्मचारी की मनमानी से रामपुर गाँव में साफ सफाई न होने पर नालियां बजबजा रही हैं, और ओवर होकर नाली का गंदा पानी सड़क फैल रहा है, जिससे आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर ग्रामीणों का कहना है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, मगर सफाई अभियान का सफाई कर्मचारी द्वारा पालन न करते हुए मनमानी किया जा हैं। गांव में नाली सफाई न होने से गाँव मे मच्छरो से उत्पन्न होने वाली बीमारिया डेंगू ,मलेरिया, टाइफाइड से ग्रामीण प्रभावित हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया की पिछले 4 महीने से सफाई कर्मचारी के न आने के से गांव की सफाई नहीं हो पा रही है,जगह जगह कूड़े का ढेर लगा है जो बीमारियों को दावत दी रहा है।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…