भगीरथपुर रेलवे स्टेशन झाड़ झंखाड़ से पटा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने , पीने के पानी तक की नही है कोई समुचित व्यवस्था

यात्रा करने वाले यात्री खुले आसमान के नीचे बैठकर करते है हर रोज ट्रेनों का इतंज़ार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवलिया निवासी एडवोकेट प्रेम नारायण शर्मा ने रेल मंत्री भारत सरकार, मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ, व रेलवे महाप्रबंधक एनई गोरखपुर को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर स्टेशन की साफ -सफाई एवं यात्रियों के बैठने हेतु टीन शेड एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग किया है। अपने पत्र में एडवोकेट शर्मा ने लिखा है कि गोरखपुर से नौतनवां को जाने वाली रुट पर स्थापित भगीरथपुर हाल्ट स्टेशन मौजूद हैं। जो अंग्रेजो के समय से यह स्टेशन कायम है। इस स्टेशन से अधिक संख्या में प्रतिदिन यात्री यात्रा करते हैं। एडवोकेट शर्मा ने मांग किया है कि मौजूद स्टेशन की साफ- सफाई एवं यात्रियों के बैठने हेतु टीन शेड एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किया जाये। रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक झाड़ियां होने से शाम क्या दिन में ही मच्छरों का आतंक मचा रहता है। जिससे यात्रा करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago