आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में स्थित जूनियर प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में, क्षेत्रीय दरोगा विपिन सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर जानकारी ली गई। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले मेले के बारे में जानकारियां दी, तो वहीं परशुरामपुर बाजार में बाजार के अंदर गंदगी का अंबार और सड़कों पर अवैध अतिक्रमण तथा रोड के किनारे जाम पड़ी नालियों के चलते लोगों के घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमकर बह रहा है, जो बदबू दे रहा है, आदि समस्याओं पर विचार किया गया। जो मेले के दिन काफी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अलावा मेला उपरांत मूर्ति विसर्जन किस तरह से होगा इसमें कोई कहीं से दिक्कत और समस्या तो नहीं । लोगों ने इस पर भी विचार करते हुए थाना प्रभारी को आस्वस्त किया कि हमारे यहां इस तरह की कोई बात नहीं हैं, सभी लोग मिलजुल कर दुर्गा पूजा मनाते हैं और हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन करते हैं। इस मौके पर रामचंद्र यादव, जोगेंद्र यादव, सोनी, विजय बहादुर सोनकर सहित क्षेत्र के सुशील राय उर्फ बबलू राय ग्राम प्रधान जुड़ा खुर्द तथा संजय चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, फेकू सोनकर आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…