Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedग्राम पंचायत पंचायत सेक्रेटरी पर कलस्टर के मुताबिक़ ग्राम सचिवालय पर...

ग्राम पंचायत पंचायत सेक्रेटरी पर कलस्टर के मुताबिक़ ग्राम सचिवालय पर उपस्थित नहीं रहने का लगा आरोप

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)प्राप्त समाचार के मुताबिक बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बैदवली बुजुर्ग गांव निवासी प्रेम पांडेय, एवं रवि भूषण द्विवेदी ने आरोप लगाए हैं कि पिछले दिनों मैं एक व्यक्ति के काम के लिए जब अपने ही पंचायत सेक्रेटरी को फोन किया तो पंचायत सेक्रेटरी ने उन्हे यह बताए कि 2 बजे के बाद मैं मिल लुंगा, जबकि उस दिन, शुक्रवार दिन था जो कि कलस्टर के मुताबिक़ उनका समय 10 बजे सुबह से दोपहर 2 बजे तक बैदवली बुजुर्ग के ग्राम सचिवालय पर उपस्थित रहने का निर्धारित किया गया है|साथ ही शिकायत कर्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति प्रायः देखने को मिलती है।
जबकि ग्राम वासियों के इन आरोपों को ले कर इस
संदर्भ में दूरभाष पर वार्ता की गई फिर पंचायत सेक्रेटरी नागेश सिंह का कहना था कि हमारे पास तीन तीन न्याय पंचायतों का कार्यभार है जिसमें सात ग्राम पंचायत हमारे चार्ज में हैं। जिसमें कि सोहनपुर कलस्टर में सोमवार, मंगलवार, वहीं इंगुरी क्लस्टर में दो दिन बुधवार, एवं बृहस्पतिवार होता है जिसमें कि इंगुरी सुन्दर पार आते हैं। जिनका कलस्टर मुख्यालय इंगुरी सराय होता है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को अहिरौली बघेल एवं बैदवली बुजुर्ग का क्लस्टर होता है जिसका क्लस्टर मुख्यालय अहिरौली बघेल होता है।
इस परिस्थिति में हम प्रत्येक न्याय पंचायत के एक ग्राम पंचायत में ही अपने कलस्टर मुख्यालय पर बैठते हैं।
जिसमें कि सेक्रेटरी के मुताबिक बैदौलीबुजुर्ग ग्राम पंचायत का कलस्टर मुख्यालय अहिरौली बघेल में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments