सुगम और ट्रैफिक मुक्त यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
यात्रियों तथा व्यवसाइयों को सस्ती, सुगम और ट्रैफिक मुक्त यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अंतर्देशीय जलमार्ग शुरू कराने के लिए जेट्टीयों के निर्माण हेतु उजियार गंगा घाट पर 11 नवंबर को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त जेट्टी व यात्री विश्रामालय निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास करेंगे।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस परियोजना में कुल 746 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो विश्व बैंक वहन करेगा। विश्व बैंक के तकनीकी व आर्थिक सहयोग से पहले चरण में वाराणसी से कोलकाता तक जल परिवहन शुरू होगा। इसके लिए बैरिया के शिवपुर घाट, मझौवां घाट, बलिया गंगा तट, उजियार घाट, गाजीपुर के कलेक्टर घाट, वाराणसी के रामनगर, कैत्थी व अस्सी घाट पर जेट्टीयों व यात्रियों को ठहरने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा।
सांसद ने बताया कि इस संदर्भ में बंदरगाह पोत परिवहन जलमार्ग एवं आयुष मंत्री भारत सरकार सर्वानंद सोनोवाल ने पत्र भेजकर मुझसे इस परियोजना का शिलान्यास करने की अपेक्षा की है। इस क्रम में 11 नवंबर को उजियार घाट स्थित गंगा तट पर समारोह पूर्वक जेट्टी निर्माण व यात्री प्रतीक्षालय के लिए शिलान्यास किया जाएगा। बैरिया के शिवपुर घाट से वाराणसी तक एक ही तरह की जेट्टी और यात्रियों को ठहरने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। दो साल तक इसका रखरखाव व परिचालन जल परिवहन विभाग करेगा। उसके बाद स्थानीय निकायों को इसका संचालन उचित शर्तों के साथ दे दिया जाएगा। सांसद ने स्पष्ट किया है कि इस परियोजना से यात्रियों और किसानों को सस्ता, सुगम यातायात और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago