सिकन्दरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई वही एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना शाम को करीब 6:25 बजे बसरिखपुर चट्टी पर हुई। जहां पिकअप ने पैदल मनियर की तरफ जा रहे विमल (50 वर्ष) निवासी बहराइच को पीछे से धक्का मार दिया। इससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायल व्यक्ति को सीएचसी पहुँचाया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं बंशीबाजार चट्टी के समीप करीब 7 बजे टैम्पो और स्कार्पियो के आमने सामने की टक्कर में चालक रमेश राव (50 वर्ष) पुत्र रामज्ञानी राव निवासी तिलौली थाना स्थानीय समेत दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने रमेश राव को मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखने तक 30 वर्षीय दूसरे घायल की पहचान शिव कुमार गुप्ता पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी मालदा मालदा के रूप में हो पाई है जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हो रहा है ।
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…