छात्रवृति वितरण हेतु शासन से समय-सारिणी निर्गत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं हेतु पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृतित्त आवेदन से वितरण हेतु शासन से समय-सारिणी निर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण करना प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से संस्थान हेतु पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने का दिनांक 15 जुलाई, 2024 से 20 अगस्त, 2024 तक है।
इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करने का दिनांक 16 जुलाई, 2024 से 27 अगस्त, 2024 तक है। उन्होंने बताया कि कक्षा-9-10 तथा कक्षा 11-12 छात्रों द्वारा द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुये छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया जाना तथा आवेदन का फाइनल प्रिन्ट आउट प्राप्त कर वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा करने का दिनांक 20 जुलाई, 2024 से 20 अक्टूबर, 2024 तक है।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित को अनुस्मारित कराते हुये सूचित किया है कि उपरोक्त समय-सारिणी का अपने स्तर से कराते हुये शासन की मंशा के अनुरूप समयान्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

29 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

37 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

41 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

55 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

1 hour ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

1 hour ago