विवाह के माह भीतर डीपीओ को देना होगा मिले उपहारों की लिस्ट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के तहत सभी प्रकार के विवाह (पंजीकृत अथवा अपंजीकृत) होने के एक माह के भीतर दोनो पक्षों को मिले उपहारों की सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर को उपलब्ध करानी होगी। उपहारों कि लिस्ट में वर-वधू दोनो के हस्ताक्षर होना आवश्यक है। इससे विवाह के पश्चात होने वाले विवादों के समाधान में मदद मिलेगी। इस अधिनियम के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी को दहेज प्रतिषेध अधिकारी नामित किया गया है।
जिले के सभी मैरिज हॉल, बैकवेट हाल में दहेज प्रतिषेध अधिकारी का मोबाइल नम्बर अंकित कराना अनिवार्य है। मोबाइल नम्बर-7518024042 है। दहेज की रोकथाम को लेकर टोल फ्री नम्बर 181 अथवा 112 पर कॉल करके या जिला प्रोबेशन कार्यालय संत कबीर नगर, कलेक्ट्रेट परिसर खलीलाबाद, कमरा नम्बर-42 में शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

22 minutes ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

32 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

43 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

54 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

1 hour ago