देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास भवन स्थित गांधी सभागार में देवरिया विधानसभा क्षेत्र के 33 सक्रिय युवक एवं महिला दलों को खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगल दलों को संबोधित करते हुए अवगत कराया की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है और जल्द ही देवरिया में खेल को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा।उन्होंने युवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के मध्य खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ाया जाए। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवरिया सदर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त”पिंटू जायसवाल” ने सभी मंगल दलों को सरकार के सकारात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ,जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज मिश्रा, वसुधा पांडेय उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…