योगी सरकार में हो रहा है अभूतपूर्व विकास:डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में यूपी है नंबर वन:डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

सदर विधायक ने किया तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने विकास भवन प्रांगण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड आमजन के समक्ष रखा है। प्रत्येक सेक्टर एवं समाज के सभी वर्गों के हित में राज्य सरकार ने कार्य किया है। गन्ना किसानों का भुगतान, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों का आवास देने तथा युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार देने सहित लगभग दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। योगी सरकार ने प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव में निरंतर वृद्धि की है। चाहे काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर हो अथवा अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर। प्रदर्शनी देखने से युवाओं को विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी आम जनमानस को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रदेश के विकास की नई गाथा से रूबरू होने और अपने प्रदेश को जानने का अवसर देती है।
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का विशाल नेटवर्क विकसित हुआ है। वर्तमान समय में 6 एक्सप्रेस-वे संचालित है एवं पांच एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है। 5 शहरों में मेट्रो ट्रेन पहुंच गई है और 5 में निर्माणाधीन है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर विकास हो रहा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों की वजह से किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान हो रहा है। क्रय केंद्र पर बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 1.38 लाख विद्यालयों का विकास किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 11 सितंबर से 13 सितंबर तक संचालित की जाएगी। आमजन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक उक्त प्रदर्शनी का निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं। इस अवसर पर अंबिकेश पांडेय, सूचना विभाग से ओमकार पांडेय, मिठाई लाल, अनिरुद्ध, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, अनिल मिश्रा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago