आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से नए सदन का उद्घाटन नहीं करा रही है सरकार- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से नहीं कराने को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने आदिवासी समुदाय का अपमान बताया है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि आरएसएस मनुवादी विचारधारा का संगठन है, जिसकी नज़र में राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति की भी पद से ज़्यादा जाति महत्व रखती है। मौजूदा राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं जिसके लिए मनुवादी पदानुक्रम में कोई स्थान ही नहीं है, इसलिए उनसे उद्घाटन नहीं कराया जा रहा है। यह भाजपा द्वारा संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि संघ की यह सवर्णवादी मानसिकता कोई पहली बार उजागर नहीं हुई है। 15 मार्च 2002 को अयोध्या में हुए शिलादान कार्यक्रम में संघ के दिवंगत नेता रामचंद्र दास परमहंस ने फ़ैज़ाबाद के तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार गुप्ता को यह कह कर शिला देने से इनकार कर दिया था, कि गुप्ता द्विज जाति से नहीं थे और वो किसी पिछड़े को शिला नहीं दे सकते। उनकी ज़िद थी कि शिला वो किसी ब्राह्मण या क्षत्रिय जाति के व्यक्ति को ही देंगे। तब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने दिल्ली से आईएएस अधिकारी शत्रुघन सिंह को हवाई जहाज़ से अयोध्या भेजा था। जिन्हें परमहंस ने शिला दान किया था।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 21वीं सदी में एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति से नये संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराना बाबा साहब अंबेडकर के साथ जनसंघ और हिंदू महासभा के लोगों की उस जातिवादी विचार धारा की याद दिलाता है, जब इन संगठनों ने संविधान को मानने से इनकार करते हुए मनुस्मृति को लागू करने की मांग की थी।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

6 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

7 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

8 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

8 hours ago