मंगलवार की भोर में आंधी के दौरान घटी घटना
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को भोर में आईआपदा की चपेट में आकर झोपड़ी में दब गए। सुबह पहुंचे लोगों ने उन्हे बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। हल्का लेखपाल द्वारा अहेतुक सहायता की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गयी।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के नौका टोला निवासी रामचंद्र गुप्ता पुत्र मुखी गुप्ता घर से तीन सौ मीटर दूर करमैनी जाने वाली सड़क के किनारे गुमटी व झोपड़ी में चाय पकौडी की दुकान चलाते थे, रात में वह दुकान से थोडी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान मे सोते थे, मंगलवार की सुबह आंधी के दौरान वह दुकान की स्थिति देखने पहुंचे की इसी दौरान गुमटी पलट गई और झोपड़ी गिर गई। जिसके नीचे रामचंद्र दब गए। सुबह बारिश खुलने के बाद जब कुछ लोग चाय पीने के इरादे से वहां पहुंचे तो झोपडी गिरी देख शोर मचाया, जुटी भीड़ ने जब गिरा हुआ छप्पर हटाया तो देखा कि रामचंद्र की मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर एसआई अभिषेक सिंह, एचसीपी अरविंद राय, कांस्टेबल दीपचंद चौहान, विनय कुशवाहा, अरविंद सिंह आदि मौके पहुंचे। हल्का लेखपाल संतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा पीएम के लिए भेज दिया जबकि लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला, चार विवाहित पुत्रियां अनीता, सुनीता, नीतू, किशा, अविवाहित पुत्री नीपू व इकलौते पुत्र बिट्टू को रोता बिलखता छोड़ गया ।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…