
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को नगरपालिका स्थित कान्हा गौशाला में विधि विधान के साथ गोवर्धन पूजा किया गया।
बताते चलें कि शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने समूह की सखियों के साथ गोवर्धन पूजा विधि विधान के साथ किया गया। समूह की बहनों ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत सहित तमाम आकृतियों को बनाकर उसे फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर श्वेता जायसवाल ने कहा कि, हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बड़ा ही महत्व है, यह पूजा बहने भाइयों के लिए श्रद्धा के साथ करती है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह शुभ दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गौ माता का पूजा अर्चना कर, गुड़ व चना खिलाकर के समूह की सभी बहनों के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा करके लोक मंगल की कामना कि।
More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: अब आवासीय भवन में खोल सकेंगे दुकानें, शहरी कारोबारियों को मिली राहत
‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025’ का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए मऊ को किया सम्मानित — नवाचार और पारदर्शिता को मिला सम्मान