देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की जून-2025 तिमाही बैठक विकास भवन में हुई। जनपद ने वार्षिक ऋण योजना लक्ष्य ₹5,63,069.65 लाख के सापेक्ष मात्र 29.08% उपलब्धि दर्ज की। कृषि क्षेत्र में यह 22.80% रही। सीडी रेशियो 42.32% से बढ़ाकर 59% करने, 40% से कम वाले बैंकों को सुधार लाने और सीसीएल ऋण वितरण में स्वयं सहायता समूहों की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।
किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न रोजगार योजनाओं, ‘एक जनपद एक उत्पाद’ एवं फसल बीमा के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर जोर दिया गया। 30 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में आरबीआई, नाबार्ड, विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…