गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की महिला और पुरुष टीम ने मुरादाबाद में 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित 42वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 54 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 9 रजत और 36 कांस्य पदक अर्जित किए। यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन ने जोन कार्यालय में टीम से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया। गोरखपुर जोन की यह सफलता पुलिस बल के खेलों में उत्कृष्टता को दर्शाती है और आने वाले आयोजनों में बेहतर संभावनाओं का संकेत भी देती है।
प्रतीकात्मक लंदन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दुनिया के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी…
नई दिल्ली/मास्को (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नई दिल्ली पर रूसी…
हिंद महासागर में भारत की समुद्री उपस्थिति होगी और मजबूत सौजन्य से ANI नई दिल्ली…
काठमांडू।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नेपाल की नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को पदभार ग्रहण…
प्रतिकात्मक लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को…
लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों…