लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से उमस से मिली राहत

प्रतिकात्मक

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के मध्य भारत की ओर बढ़ने तथा मानसून द्रोणी के निष्प्रभावी होने से बंगाल की खाड़ी से नमी उत्तर प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल तक पहुंचेगी। इसके चलते इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विशेष रूप से 17 और 18 सितंबर को राजधानी लखनऊ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। वहीं हल्की ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में धूप-छांव से उमस का एहसास भी होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

3 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

4 hours ago