काठमांडू।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नेपाल की नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को पदभार ग्रहण करते ही बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि “जेन-जी” प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को ‘बलिदानी’ घोषित किया जाएगा और उनके परिजनों को 10-10 लाख नेपाली रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
73 वर्षीय कार्की ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिंहदरबार सचिवालय स्थित नवनिर्मित गृह मंत्रालय भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और आगजनी सुनियोजित थी। यह एक आपराधिक कृत्य है और असली दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।
उन्होंने साफ किया कि जेन-जी समूह के प्रदर्शनकारी हिंसा में शामिल नहीं थे। हिंसा और सार्वजनिक व निजी संपत्ति की तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जेन-जी समूह की सिफारिश पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इसी समूह ने बीते मंगलवार को जोरदार आंदोलन के जरिए केपी शर्मा ओली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था।
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…
संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…
भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…
कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…