सपा ने अपनाया नया फार्मूला, बिना सर्वे के नहीं मिलेगा टिकट

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि अब पार्टी में टिकट वितरण पूरी तरह सर्वे के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तर्ज पर सपा भी बिना सर्वे कराए किसी को टिकट नहीं देगी।
सपा प्रमुख ने बताया कि पार्टी की पहली प्राथमिकता “जिताऊ उम्मीदवार” होंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक सर्वे कराया जाएगा और उसी के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट वितरण में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूला लागू किया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों को बराबरी का प्रतिनिधित्व मिल सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उनकी प्राथमिकता है और सपा पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सर्वे आधारित टिकट वितरण से पार्टी का उम्मीदवार चयन और भी रणनीतिक और सटीक होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

3 minutes ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

10 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago