शराबबंदी की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)देशभर में शराबबंदी की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने सम्पूर्ण भारत में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में शराब सेवन करने वालों की संख्या चिंताजनक ढंग से बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब की लत केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र के लिए गहरी चुनौती बन चुकी है। इससे पारिवारिक संबंध टूट रहे हैं, घरेलू हिंसा बढ़ रही है और युवा वर्ग पथभ्रष्ट हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान सरकार एक तरफ तो सरकारी स्कूलों को मर्ज कर रही है और शिक्षा प्रणाली को कमजोर कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गली-गली में शराब की दुकानें खोलकर लोगों को नशे की ओर धकेल रही है। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है बल्कि राष्ट्र के भविष्य के लिए घातक भी है।”

समिति की प्रमुख मांगें: सम्पूर्ण भारत में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू की जाए। प्रत्येक राज्य में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। नशामुक्त भारत अभियान को सरकारी स्तर पर जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा दिया जाए। युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए। गली-मोहल्लों और रिहायशी क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों को तत्काल बंद किया जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं समाजसेवी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से आग्रह किया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं और देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

43 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

1 hour ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago