गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने शुक्रवार सुबह विकास भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने ऐसे सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की और आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण का आदेश दिया। कुछ शिकायतकर्ताओं से उन्होंने फोन पर बात कर फीडबैक भी लिया।
सीडीओ ने पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, युवा कल्याण, सहकारिता समेत कई विभागों में जांच की। लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…