चर्मोद्योग महामंडल के बकाया कर्ज माफ करने की मांग को लेकर आजाद मैदान में सांकेतिक आंदोलन


सरकार से संत रविदास महाराज स्मारक, लेदर पार्क और अन्य विकास योजनाओं की भी उठाई मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)राज्य के चर्मकार समाज ने चर्मोद्योग महामंडल पर बकाया संपूर्ण कर्ज को माफ करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में एक सांकेतिक आंदोलन किया। यह आंदोलन चर्मकार एक्य परिषद के अध्यक्ष संजय खामकर के नेतृत्व में हुआ। आंदोलन के माध्यम से समाज ने सरकार का ध्यान अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया।

बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग 60 लाख की संख्या में चर्मकार समाज के लोग रहते हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह समाज लंबे समय से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा हुआ है और सरकार से कई बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं – चर्मोद्योग महामंडल के संपूर्ण बकाया कर्ज को माफ किया जाए।संत रविदास महाराज की जयंती पर राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में संत रविदास महाराज का स्मारक और विश्वविद्यालय बनाया जाए।जिला व तालुका स्तर पर संत रविदास महाराज के नाम से स्मारक एवं विकास केंद्र स्थापित किए जाएं।

मुंबई के देवनार क्षेत्र में प्रस्तावित आधुनिक लेदर पार्क का कार्य जल्द शुरू किया जाए।आंदोलन के दौरान समाज के नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को गंभीरता से नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मुंबई जिला अध्यक्ष सुभाष मराठे, राज्य कार्याध्यक्ष वसंत धोडवे, महासचिव चंद्रप्रकाश देगलुरकर, प्रियंका गाजरे, पूजा कांबले, अशोक कांबले, सुवर्णा डोईफोड़े, केरबा कसारे, प्रकाश गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago