Categories: कविता

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’

जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,
जो इस सफ़र का आनंद उठाते हैं।
कठिन वही बना लेते हैं राहों को,
जो तुलना में अपना सुख खो देते हैं।

दूसरों की आलोचना में जो
हर पल समय गंवाते रहते हैं,
वे अपने ही मन का चैन
अनजाने में खोते रहते हैं।

हमारा अपना नज़रिया ही
जीवन को परिभाषित करता है,
सकारात्मक दृष्टि का दीपक
अंधेरों को दूर करता है।

जैसे एक अच्छा पेड़
हमेशा अच्छे फल देता है,
वैसे ही श्रेष्ठ मनुष्य का मन
सद्विचारों से भरा रहता है।

सकारात्मक सोच की शक्ति
परिवार से विश्व तक जाती है,
उन्नति की हर नई ऊँचाई
अच्छे विचारों से ही आती है।

Karan Pandey

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

5 hours ago