अच्छी संगति :: अच्छे विचार

जमीन अच्छी हो व खाद अच्छी हो,
पानी खारा हो तो फूल नहीं खिलते,
भाव अच्छे हों और कर्म भी अच्छे हों,
वाणी खराब हो तो रिश्ते नहीं टिकते।

इंसान के विचारों का स्तर इंसान की
अपनी संगति पर ही निर्भर करता है,
हमारी संगति जितनी अच्छी होगी,
हम उतने ही विचारों के धनी होंगे।

संगति से ज्ञान मिलता और
ज्ञान से शब्द समझ आते हैं
संगति से अनुभव भी मिलता है,
अनुभव से अर्थ समझ आते हैं।

इंसान की पसंद अद्भुत होती है जो
उसके विचारों पर निर्भर करती है,
पसंद करे तो बुराई नहीं देखता,
नफ़रत करे तो अच्छा नहीं देखता।

पसंद, नफ़रत मस्तिष्क में पलते हैं,
एक के ख़ज़ाने में प्रेम, ख़ुशियाँ और
मधुर यादें, और दूसरे में घृणा, द्वेष
ईर्ष्या व क्रोध के कचरे सँजोए होते हैं।

मधुर वचन सदा सच नहीं होते हैं,
सत्य वचन हमेशा मधुर नहीं होते हैं,
परंतु वचनों से क्या फ़र्क़ पड़ता है,
आदित्य क़र्म हमेशा सच ही कहते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

9 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

9 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

9 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

10 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

10 hours ago