Newsbeat

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में सैनिक बंधु बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) ने उपस्थित अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों का स्वागत किया। इस दौरान 25 मई 2026 को आयोजित पिछली बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था किए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व सैनिक ऋषिकेश की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को 15 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वयोवृद्ध पूर्व सैनिक कपिलदेव तिवारी के सीमांकन संबंधी मामले में हुई देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। वहीं पूर्व सैनिक रमाकांत के भूमि पैमाइश प्रकरण में संबंधित कानूनगो को आवश्यक अभिलेखों सहित तत्काल तलब किया गया।
बैठक में उपस्थित बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ने पूर्व सैनिकों से जुड़े चकबंदी मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। भूतपूर्व सैनिक अतुल कुमार सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा उनके सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago