Newsbeat

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी थी घूस, बरेली एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर दर्ज कराया मुकदमा

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर थाने में तैनात एक आरक्षी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतीपुर थाने में तैनात आरक्षी विवेक कुमार पर आरोप है कि उसने एक मामले की विवेचना के निस्तारण के बदले शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार शर्मा से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर बरेली एंटी करप्शन संगठन ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
इसके बाद निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। गुरुवार को जैसे ही आरक्षी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम प्राप्त की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना निरीक्षक काशीनाथ उपाध्याय को सौंपी गई है।
एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago