Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयजी.एच. भक्त हाईस्कूल में कन्या शिक्षा और स्कूल प्रवेशोत्सव का आयोजन

जी.एच. भक्त हाईस्कूल में कन्या शिक्षा और स्कूल प्रवेशोत्सव का आयोजन

गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)
महुवा की जी.एच. भक्त सार्वजनिक हाईस्कूल में 26-06-2025 को मालिबा सांस्कृतिक भवन में कन्या शिक्षा महोत्सव एवं स्कूल प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तालुका के पदाधिकारियों, महुवा विभाग केळवणी मंडल के पदाधिकारियों वआमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
महुवा १७० विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मोहनभाई ढोडिया ने ड्रॉपआउट दर में आई कमी और कन्या शिक्षा एवं प्रवेशोत्सव के माध्यम से समाज के उत्थान की बातें कहीं।
सूरत जिला पंचायत के सदस्य जिनेशभाई भावसार, महुवा विभाग केळवणी मंडल के उपाध्यक्ष गमनभाई ढीमर और महुवा भाजपा अध्यक्ष भाविनभाई ने बच्चों को आगे बढ़ने और कठोर परिश्रम के बिना सफलता संभव नहीं है—इस विषय में प्रेरणादायक बातें साझा कीं।
विधायक, महुवा सामाजिक न्याय समिति के सदस्य और मंचासीन अतिथियों ने विद्यालय का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सभी उपस्थितजनों ने रोड सेफ्टी और पर्यावरण जागरूकता की शपथ ली। साथ ही, मुख्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments