अतरौलिया/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)।थाना क्षेत्र अतरौलिया ग्रामसभा भड़सानी इंदरपट्टी मे एक युवती का शव रहस्यमय परिस्थितियों मे दुपट्टे के सहारे छत के कड़े में लटकता मिला।
जानकारी के अनुसार मृतिका अपने घर में पांच भाई बहनों के बीच में सबसे छोटी थी, बुधवार की रात रोज की भांति भोजन करके अपने घर में सो गई जब सुबह को परिजनों ने देखा कि बेटी घर मे नही है, तो उसकी तलाश में परिजन सहित आस पास के लोग निकल पड़े, इसी बीच घर एक सदस्य घर के सामने भूसा वाले घर में पशुओं के लिए भूसा लेने गया तो देखा कि किशोरी का शव वहां दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। इसे देखकर वह चिल्लाने लगा उसकी आवाज सुनकर घरवाले एकत्रित हो गए और शव को देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ,परिजनों ने अतरौलिया थानाध्यक्ष को बताया कि मृतिका का या उसके परिवार का किसी से किसी प्रकार का कोई झगड़ा झंझट नहीं था, यह कैसे हुआ कुछ समझ में नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अतरौलिया पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगा।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…
पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…
सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…