फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला युवती का शव

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक वर्ष पूर्व प्रेमी संग फरार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की प्रेमी के घर में ही दुपट्टे के फांसी के फंदे से छत के कुंडे से लटककर मौत हो गई।पुलिस ने लाश को पी एम के लिए भेज दिया है।मृतका की मां ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। सादुल्लानगर थाने के ग्राम पंचायत पिपरा ग्रिंट में घनश्याम चौहान के घर सोमवार रात लगभग 7 बजे श्यामावती 18 वर्ष पुत्री रामतेरस निवासी मुबारकपुर भत्तक पुरवा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची सादुल्लानगर पुलिस ने लाश को पी एम के लिए भेज दिया।मृतका की मां विद्यावती पत्नी रामतेरस ने बताया कि 27/10/2023 को मेरी 17 वर्षीय पुत्री श्यामावती को पड़ोसी गांव के घनश्याम चौहान पुत्र राधेश्याम निवासी पिपरा ग्रिंट बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। जिसके संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। 02/11/2023 को दोनों पक्षों ने न्यायालय में सुलह कर लिया कि जब श्यामावती बालिग होगी तब घनश्याम चौहान उसे विवाह कर ले जायेगा।मृतका के बालिग होने के पांच माह बाद घनश्याम घर पर आये व यह कहकर कि श्यामावती को भेज दो मैं अपनी यथा स्थिति के अनुसार शादी कर लूंगा।और श्यामावती को लेकर चले गए उसे अपने घर पर ही रखे थे। विपक्षी घनश्याम चौहान,ससुर राधेश्याम,सास बिटना,जेठ सच्चिदानंद,जेठानी इंद्रवती,माला देवी पत्नी अमर सिंह, नन्द दुर्गावती व सुनीता सभी लोग मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे सोमवार को सूचना मिली कि मेरी पुत्री को उक्त लोगों ने जान से मार दिया है। घटना के संबंध में मृतका की मां विद्यावती ने सादुल्लानगर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

31 minutes ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

36 minutes ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago