डीएम ने की जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एससी,एसटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज उत्पीड़न के मामलों और उनमें उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के विषय में जानकारी ली गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से कुल 81 आर्थिक सहायता के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें 54 प्रकरणों के सापेक्ष कुल 88 लाभार्थियों को 86 लाख 65 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जा चुका है। अवशेष 27 प्रकरणों हेतु धन की मांग निदेशालय से किया गया है। धनराशि के प्राप्त होते ही अवशेष मामलों में आर्थिक सहायता का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने समिति की बैठक प्रति 03 माह पर नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही उत्पीड़न के प्रकरणों और उनमें दी गई सहायता राशि की सूचना सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि एससी,एसटी वर्ग के व्यक्तियों पर हुए अत्याचार के प्रकरणों मे आर्थिक सहायता और अन्य कानूनी कार्यवाही को समयान्तर्गत प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने आधारशिला वृद्धाश्रम फरेंदा में बुजुर्गों की दशा की भी जानकारी ली और वृद्धाश्रम में आवासित बुजुर्गों के कौशल विकास हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने समिति द्वारा वृद्धाश्रम में कार्यरत कर्मियों के मानदेय और बुजुर्गों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति में वृद्धि का प्रस्ताव समिति के माध्यम से निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया। कड़ा निर्देश दिया कि वृद्धजनों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए और इसके लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सीओ सदर आभा सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago