तेंदुआ के हमले से बच्ची घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के रुपईडीहा रेन्ज के करिंगा गांव बीट के जंगल में सोमवार को दोपहर में जंगल किनारे बकरी चराने गयी एक बच्ची को तेंदुआ ने बुरी तरह घायल कर दिया। जिसको परिवार के लोग बाबागंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे अंचल 10 वर्ष पुत्री ‌गणेशी निवासी गंगापुर जो बक्शी गांव मनोरथ के यहां आये हुए थे। संकल्पा बाबा के पास जंगल के किनारे सटे अपने खेत के पास अंचल कई महिलाओं के साथ अपने घर की बकरियों को चरा रही तभी अचानक जंगल से बाहर निकल कर तेंदुएं ने हमला कर दिया। वहीं पर मौजूद एक लड़की ने चिल्लाया और देखा कि तेंदुआ लड़की के गर्दन के ऊपर लिपटा हुआ है। शोर सुनकर वहां पर कुछ गांव की औरतें आ गई। सभी ने शोर मचाया शुरू कर दिया हल्ला होते ही तेंदुआ जंगल में भाग गया और लड़की की जान बच गई यह सब देखकर गांव की कुछ जो औरतें साथ में थी अंचल को अपने साथ उसके घर बख्शी गांव लेकर आए घरवालों ने हालत गंभीर देखते हुए उसको बाबागंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पर लोगों ने बताया की बच्ची के गर्दन में तीन चार जगह पर दांत और पंजों के निशान बने हुए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

21 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago