मांगलिक: दो वैज्ञानिक परिणय सूत्र में बंधे

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l मुम्बई के पूर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह के पौत्र एवं डॉ. आर.आर. सिंह के द्वितीय सुपुत्र वैज्ञानिक डॉ. रोहित सिंह सोमवार को ईरान मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. नेगार के साथ हिन्दु रीति-रिवाज से आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट के हाल में वैवाहिक बंधन में बंध गए।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के ग्राम बसारातपुर के मूल निवासी रोहित सिंह केलकर कालेज, मुलुंड से 2009 में बी एस सी (बायोटेक) के बाद झुनझुनवाला कालेज, घाटकोपर से 2011 में एम एस सी किये।
मेधावी रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर, पी एच डी हेतु बुलाया।2017 में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पी एच डी कर डाक्टरेट की डिग्री हासिल किया। तत्पश्चात 2019 में अमेरिका के ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी, ने पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु आमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पीएचडी कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ नेगार से मधुर संबंध 2020 में बन गया। डॉ नेगार ने ह्यूस्टन युनिवर्सिटी से बायो केमिस्ट्री एवम बायोफिजिक्स से मास्टर्स डिग्री लिया। और 2020 में पीएचडी हेतु नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। दो वर्ष तक एक दुसरे को परखने के पश्चात अंततः दोनो ने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।
वर्तमान में डॉ रोहित अमेरिका की सबसे बडी मेडिकल कंपनी एमजेन में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं तथा डॉ. नेगार सेनफ्रांसिसको के एले थेराप्युटिक्स में क्लीनिकल रिसर्च असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रही हैं।
नव दंपत्ति को आशिर्वाद प्रदान करने हेतु सामाजिक, राजनीतिक, वैद्यकीय, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

15 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

15 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

15 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

15 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

16 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago