घुघली पुलिस को फुटेज मिलने के बाद भी नही कर रही कार्यवाही

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर मार-पीट की घटना हुए नव दिन बीत गए लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ जबकि दूसरा पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है समझ में नहीं आता कि आखिर मुकदमा दर्ज न करने के पीछे पुलिस की क्या मंशा है।कहीं ऐसा तो नहीं घुघली पुलिस को किसी का दबाव है कि कार्यवाही करने से कतरा रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार 15 सितंबर को राजू ने लिखित पत्र के जरिए पुलिस को अवगत कराया कि वह सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल बनवा रहा था कि निखिल नामक लड़के से उसकी कहा सुनी हो गई जिस पर निखिल अपने पिता राकेश जायसवाल जो कि नौरंगिया रोड पर बिरियानी कि दुकान चलाते है,पिता पुत्र दोनो साथ मे मोबाइल कि दुकान पर आ कर गाली गलौज देने लगे। यही नहीं बल्कि वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा। प्रतिवादी लगातार धमकी दे रहे हैं लेकिन 9 दिन के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।वादी राजू ने बताया कि अब जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाएंगे। उसने बताया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से आहत है।पुरी घटना की सीसी टीवी फुटेज मे मर्यादा की सारे हदे पार कर दी उसके बाद भी चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी प्रतिवादियों को बचाने मे लगे है।घुघली पुलिस प्रतिवादी को बचाना और प्रतिवादी द्वारा शिकायतकर्ता को बार बार धमकी देना कही घुघली पुलिस के लिए मुसीबत न बन जाये।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

1 hour ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

3 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

6 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago