जलभराव वाले स्थानों पर संचालित किया जाय विशेष सफाई अभियान:- डीएम

क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों का कराये सर्वे,कटानरोधी कार्य का शासन को भेजे प्रस्ताव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण नदियों के जल स्तर में हुई बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत जनपद में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के फलस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किये गये बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा हेतु गत दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज, सिंचाई, लोक निर्माण, कृषि, खाद्य एवं रसद इत्यादि विभागों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुऐ निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचायी जाय। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित तहसीलों से समन्वय कर खाद्यान्न किट के साथ मेडिकल किट व डिगनिटीकिट का वितरण किया जाए। डीएम ने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कर फागिंग के साथ-साथ एंटीलार्वा का छिड़काव भी करा दिया जाय। ताकि संक्रामक रोगों की संभावना न रहे। तहसीलों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई परिसम्पत्तियों का आंकलन कर रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दिया जाय ताकि प्रभावित क्षेत्रों कह क्षतिग्रस्त सड़कों इत्यादि की आवश्यक मरम्मत करायी जा सके। डीएम ने तहसीलों से खाद्यान्न किट वितरण, अहैतुक सहायता, कृषि निवेश अनुदान, नावों के भुगतान इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
डीएम मोनिका रानी ने अधि.अभि. बाढ़ खण्ड को निर्देश दिया गया कि कटान हो रहे क्षेत्रों का सर्वे कराकर कटान रोधी कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाएं। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलों को निर्देश दिया गया कि भूमि आवंटन कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कर लें तथा अभियान संचालित लम्बित वादों का निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्धता व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डिफाल्टर श्रेणी में सन्दर्भ पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, कैसरगंज के आलोक प्रसाद आईएएस, मोतीपुर के संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल व पूजा चौधरी, पीसीएस प्रशिक्षु अंजली यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago