घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नगदी भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक म
सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी धर्मवीर साहनी उर्फ लाला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को बेलवा तिवारी नहर पुलिया के पास से दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक पीली धातु का कंगन तथा 770 रुपये नगद बरामद हुए।
बताया गया कि 24 नवंबर 2025 की रात ग्राम करौता उर्फ नेबुइयां में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना घुघली में मुकदमा संख्या 464/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान इस मामले में उमेश साहनी, उसकी पत्नी अंजनी साहनी तथा धर्मवीर साहनी उर्फ लाला का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने पहले उमेश साहनी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ आभूषण और नगदी बरामद किए थे। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।
इसी क्रम में फरार चल रहे आरोपी धर्मवीर उर्फ लाला की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम तथा चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. भूपेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जखीरा उ.नि.दीपक मिश्रा, हे.का.सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हे.का.अशोक कुमार,का. आशुतोष राय,
का. विजय प्रकाश राय रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

10 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

11 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

11 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

12 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

12 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

17 hours ago