किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से की लाइट फाउंडेशन द्वारा विकासखंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास और समाज में योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद फाउंडेशन के सचिव जितेन्द्र ने संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि की लाइट फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है, जो किशोरियों और महिलाओं के साथ मिलकर समाज में फैले हिंसा और भेद- भाव के मुद्दों पर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेद-भाव न हो और हर व्यक्ति को अपने समुदाय में आगे बढ़ने तथा योगदान देने के समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के कई हिस्सों में किशोरियों और महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। अनेक परिवारों में बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दिलाई जाती और यह सोच बनी हुई है कि थोड़ा बहुत पढ़-लिख लेने के बाद उनकी शादी कर दी जाए। जबकि हर किशोरी के अपने सपने और लक्ष्य होते हैं, जिन्हें पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज में फैले भेद-भाव और हिंसा को कम किया जाए तथा किशोरियों के सपनों को नई दिशा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है,बल्कि हर दिन महिला दिवस है, क्योंकि महिलाएं प्रतिदिन परिश्रम कर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर उन किशोरियों और महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए समाज में समानता, सम्मान और जागरूकता के लिए कार्य किया है। सम्मानित होने वालों में महिमा, संध्या, अंशिका, रोशनी, शालिनी, अर्चना, शशिकला,सुमन सहित अन्य किशोरियां तथा पूनम और कुसुम जैसी महिलाएं शामिल रहीं। सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा—नारी का सम्मान ही समाज की पहचान है,
जहां नारी का आदर हो, वही सच्चा हिंदुस्तान है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में सीएचसी बृजमनगंज से बीसीपीएम विनोद, ब्लॉक मॉनिटर शिवेंद्र कुमार, पुलिस विभाग से पंकज यादव तथा एडीओ पंचायत गुलाब पाठक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने किशोरियों और महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से सचिव जितेन्द्र, लेखाकार धनंजय पाठक, कु.संध्या तथा मोनी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago