Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशखतरे के निशान से घाघरा लगभग 1 मीटर ऊपर

खतरे के निशान से घाघरा लगभग 1 मीटर ऊपर

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार को धीमी गति से घटाव जारी रहा। बावजूद तटवर्ती इलाकों में तबाही का मंजर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।नदी का जलस्तर बढ़ने से हाहानाला टगुनिया राजभर बस्ती से लगायत चैनपुर,गुलौरा, मठिया, महुआतर, खैरा, मधुबनी,तुर्तीपार, मुजौना, हल्दी रामपुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी लगा हुआ है। नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 1 मीटर से ऊपर बह रही है।तटवर्ती क्षेत्र के घरों तक बाढ़ का पानी अभी भी लगा हुआ है, लेकिन सरकारी सहायता के नाम पर अभी तक लोगों को कुछ नहीं मिला है।किसानों की सैकड़ों एकड़ धान,अरहर,मक्का,सब्जी आदि की फसल डूबकर बर्बादी के कगार पर है। जिम्मेदार अपनी ड्यूटी केवल कागजों में ही कर रहे हैं।हाहानाला टगुनिया राजभर बस्ती और गुलौरा,मठिया,हल्दीरामपुर में रविवार की शाम क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, एवं खाद्य सामग्री वितरित किया। हाहानाला राजभर बस्ती में नाव से भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल देखा।कहा कि बाढ़ पीड़ितों के नुकसान हुए फसल का मुवावजा भी दिलाया जायेगा,वहीं टगूनिया गांव के प्रधान महेश यादव महुआतर गांव निवासी अमरजीत चौधरी ने भी लोगों को सहायता मुहैया कराई।प्रधान महेश यादव द्वारा हाहानाला राजभर बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments