गौरीबाजार पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गौरीबाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई ।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार की पुलिस टीम ने मुंशी उर्फ नेयाजुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन निवासी रतनपुर थाना गौरीबाजार को रेलवे पश्चिमी ढाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 465/2025 धारा 137(2), 103(1), 238(बी) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका मृतका लड़की से प्रेम संबंध था, पर उसे शक था कि वह किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को ग्राम रतनपुरा की 14 वर्षीय सबीना लापता हो गई थी। उसकी मां हसीबुन पत्नी इसरायल ने 14 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। उसी दिन गांव के पोखरे से सबीना का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए जांच आगे बढ़ाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त: मुंशी उर्फ नेयाजुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन, निवासी रतनपुर, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:- प्र0नि0 राहुल कुमार, का0 रमेश यादव, का0 सुरजीत यादव, का0 अभिनव यादव (सभी थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया)

Karan Pandey

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

11 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

11 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

12 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

15 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

15 hours ago