दीपावली पर पटाखों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व पर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पटाखा सुरक्षा एडवाइजरी का पालन सख्ती से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाए ताकि किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो।
डीएम ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण इकाइयों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों को ही निर्माण की अनुमति होगी। सभी इकाइयों में फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, रेत एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। निर्माण स्थलों पर धूम्रपान व मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा सभी कर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण व वर्दी पहनना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि निर्माण इकाइयों की औचक जांच की जाएगी। कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा एवं बचाव के लिए जागरूक किया जाए तथा मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस (101) या आपातकालीन नंबर (112) पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखा विक्रेताओं के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेता ही पटाखे बेच सकेंगे। दुकानें खुले एवं हवादार स्थानों पर लगाई जाएं और वहां अग्निशमन यंत्र, रेत व पानी की बाल्टियाँ हमेशा उपलब्ध रहें। दुकानों के आसपास धूम्रपान या खुली आग का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा ग्राहकों को पटाखों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाए।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित निकासी (Evacuation) की व्यवस्था हो और घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाए। पटाखों की मजबूत पैकिंग और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा खराब या नमी वाले पटाखों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

1 minute ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

7 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

24 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

9 hours ago