ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट लाला टोला निवासी 26 वर्षीय हरमेंद्र चौहान अपने पड़ोसी 24 वर्षीय सतेंद्र चौहान के साथ बाइक से बलिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहतवार स्थित एक मैरिज हॉल के पास उनकी बाइक अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे हरमेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सतेंद्र चौहान को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बलिया भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
उधर, हरमेंद्र चौहान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सुरेश चौहान, मां रम्भा देवी, बहन पिंटु तथा भाई धर्मेंद्र और महेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन व ग्रामीण सदमे में हैं।
इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया है। मामले में आवश्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

1 hour ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

2 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago