गौरीबाजार ने सिवान को 8 विकेट से हराया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नवलपुर के मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज में सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गौरीबाजार और सिवान के बीच खेला गया।गौरीबाजार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की पूरी टीम 17.4 गेंद में 73 रन पर सिमट गई जिसमें आलोक ने 30 रनों का योगदान दिया गौरीबाजार की तरफ से भरत ने 2 विकेट हासिल किए।जवाब में उतरी गौरीबाजार की टीम ने मात्र 9.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच को जीत लिया।गौरीबाजार की तरफ से साजिद ने 21रन बनाए फाइनल मैच 13 जनवरी को मऊ और गौरीबाजार के बीच 10 बजे से खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका में कामरान अनवर और प्रतीक यादव रहे। इस दौरान कोच शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उमेश गुप्ता,टीपू सिद्दीकी,करन, विजय,अमजद,उत्कर्ष, कैफ,शाहिद अंसारी,सुगन,नासिर तथा सेकड़ो संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago