डीएम ने अस्थायी रूप से संचालित रैन बसरों/शेल्टर होम्स के पर्यवेक्षण हेतु नामित किया नोडल अधिकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत नगरीय निकायों एवं दुर्बल वर्ग के आश्रयहीन व्यक्तियों को ठहरने/रूकने हेतु सुरक्षित स्थान प्रदान किये जाने के विषयगत रैन बसेरों/शेल्टर होम्स के संचालन हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त नगरीय निकायों में रैन बसेरे/होम्स अस्थायी रूप से संचालित/ क्रियान्वित कराये गये हैं।
जिलाधिकारी अस्थायी रूप से संचालित/क्रियान्वित रैन बसरों/शेल्टर होम्स के पर्यवेक्षण हेतु परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया है, जो स्वयं प्रतिदिन भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि नगर विकास विभाग द्वारा अनुमन्य सुविधायें, उपरोक्त रैन बसेरों/शेल्टर होम्स में मिल रहे हैं अथवा नहीं तथा यदि उपरोक्त के सम्बन्ध में कोई कठिनाई आ रही है तो सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी/उप जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ प्रभारी अधिकारी आपदा, देवरिया को अवगत करायेंगे। तदोपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण से संबंधित अपनी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रतिदिन सायं 06 बजे तक प्रस्तुत करेंगे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago