देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से प्रारंभ होकर 02 जून तक सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल तिलई बेलवा देवरिया में होगा। जिसमें गोरक्ष प्रांत के 21 जिलों के 200 शिक्षार्थी सहभागी होंगे। वर्ग में बजरंगियों को शारीरिक में दंड युद्ध, नियुद्ध, यष्टि, लक्ष्यभेद, बाधा के द्वारा तथा बौद्धिक विकास के लिए प्रेरक प्रसंग, बौद्धिक, चर्चा तथा कृति सत्र के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।
वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, केंद्रीय सह मंत्री विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संयोजक पुरेन्द्र, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद पराण्डे समापन सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
वर्ग के लिए सभी को जिम्मेदियां देकर उन्हें पूर्ण कर लिया गया है। वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख जिलामंत्री राम सिंह एवं सह सर्व व्यवस्था प्रमुख सौरभ मणि त्रिपाठी को बनाया गया है।
वर्ग में पूरे समय प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत उपाध्यक्ष उपेंद्र शाही ,प्रांत मंत्री नागेन्द्र, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश रहेंगे। इसकी जानकारी बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के प्रांत संयोजक एवं वर्ग प्रमुख दुर्गेश प्रताप राव ने दिया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…