गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 200 से अधिक गांव और 60 बस्तियां जलमग्न

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क ) पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते प्रयागराज जिले में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान 84.73 मीटर से ऊपर बना हुआ है। शनिवार से शुरू हुई जलस्तर वृद्धि ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

जलस्तर बढ़ने से जिले के 200 से अधिक गांव और शहर की करीब 60 बस्तियों में पानी भर गया है। कई इलाकों में घरों, सड़कों और खेतों में घुटनों से लेकर कमर तक पानी जमा हो चुका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रभावित गांवों में नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को नदी किनारे और निचले इलाकों में न जाने की अपील की है।

गंगा और यमुना के संगम क्षेत्र में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे संगम तट के आसपास के इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरने से पीने के पानी और खाने की वस्तुओं की किल्लत भी होने लगी है। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित है, वहीं स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था की है और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

8 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 days ago