बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सूख गई नदी लहरों का पता नहीं।
जीव जंतु बेहाल है पानी का पता नहीं।।
टूटी हुई है नाव नाविक का पता नहीं।
मृत पड़ी है मछलियां मछुआरों का पता नहीं।।
समय का चक्र बदलता ही जाए।
नियति का खेल चलता ही जाए।।
कभी सुखद और कभी दुखद पल।
प्रकृति का नियम अनवरत चलता जाए।।
हे नदी तुम पर भी समय की मार है।
शांत है लहरें तेरी और टूटी पतवार है।।
कभी तू भी इठलाती थी अपने यौवन पर।
आज तू भी फंस गई जैसे बीच मझधार है।।
अतीत की स्मृतियां भुला नहीं पाती हूं मैं।
बंजर धारा की दुर्दशा देख नहीं पाती हूं मैं।।
क्या दोष है मेरा समझ नहीं पाती हूं मैं।
यह वक्त किसी का नहीं यह सोच अश्रु बहाती हूं मैं।।
सन्नाटा छाया है आता ना अब कोई पास।
पर पुनर्जीवित होने की छोड़ी नहीं मैंने आस।।
आएगा वापस फिर से समय दोबारा।
वक्त बदलेगा जरूर मुझको है पूरा विश्वास। सीमा त्रिपाठी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…