विधायक रिजवी और एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का निरीक्षण, कई खामियां उजागर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सिकंदरपुर सुनील कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं। विधायक रिजवी ने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। विधायक रिजवी ने अस्पताल को एआरओ प्लांट और 5 किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट देने की घोषणा की। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिया कि कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही कर्मचारियों को भी चेतावनी दी कि वे अधीक्षक के निर्देशों का पालन करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। निरीक्षण के बाद विधायक रिजवी और एसडीएम सुनील कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधायक ने साफ चेतावनी दी कि मरीजों को अस्पताल से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। उन्होंने कहा, “यदि बाहर की दवाइयों का दबाव या अनियमितता पाई गई तो हम लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने अस्पताल के फार्मासिस्ट और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे बुधवार शाम 4 बजे तक अपना-अपना रजिस्टर लेकर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित हों। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कोरोना वार्ड के पास टूटी हुई बाउंड्री को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। पुरुष वार्ड में चार पंखे खराब पाए गए, जिस पर एसडीएम ने अधीक्षक को तुरंत नए पंखे लगवाने का आदेश दिया। डिलीवरी रूम और फार्मासिस्ट कक्ष में पंखे नहीं पाए गए, जबकि दवा वितरण कक्ष में न तो पंखा था और न ही पर्याप्त रोशनी। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत और सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए। विधायक और एसडीएम के इस निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की नियमित जांच और सुधार होते रहें तो अस्पताल की व्यवस्था में पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago