विश्व योगा दिवस पर जी.एम.एकेडमी में हुआ विशेष योगा कार्यक्रम

जी.एम.एकेडमी में आयोजित हुआ बृहद् योगाभ्यास

प्रतिदिन का योग, रखे निरोग –मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व योगा दिवस पर नगर के जी.एम.एकेडमी के सभागार में बृहद योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
योगाभ्यास करा रहीं योग प्रशिक्षिका माही सिंह एवं विभूषिका द्विवेदी ने विभिन्न आसन जिनमें मुख्य रूप से भद्रासन,पद्मासन, हलासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, कटि चक्रासन, मक्रासन, ब्रजासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, एवं प्राणायाम में अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, शांति पाठ आदि का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षिका माही सिंह ने कहा कि योग का प्रतिदिन अभ्यास करने से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है साथ ही यदि योग को दैनिक प्रक्रिया में लाएं तो हम कभी अस्वस्थ हो ही नहीं सकते। विभूषिका द्विवेदी ने सभी योगा के लाभ, तरीके आदि पर चर्चा किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि प्रतिदिन का योग हमें स्वस्थ एवं प्रसन्न तो रखता ही है, साथ में हमारे अंतःकरण की शुद्धि में सर्वाधिक सहायक होता है, जो हमें अपने जीवन के लक्ष्य को बहुत ही आसानी से प्राप्त कर लेने का मार्ग प्रशस्त करता है।
आगे श्री द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय में अत्यंत गर्मी से अवकाश के कारण जो छात्र छात्राएं इस वर्ष योगाभ्यास में भाग नहीं ले सके हैं, उन्हें भी प्रतिदिन अपने घर इसका अभ्यास करना चाहिए।
इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, आशुतोष तिवारी,डी.मिश्र, सीमा पांडेय, निधि द्विवेदी, बृजेन्द्र तिवारी,डी.एन.उपाध्याय, सुधीर पांडेय, आलोक तिवारी,उधम तिवारी, प्रमोद कुमार, वी.एस. पांडेय, अनीता पांडेय, भारती सिंह, अभिषेक मौर्य, कु. नीलम, पी.एच.मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, पंकज सिंह आदि अनेकों योगाभ्यास करने वाले उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने योग प्रशिक्षिका माही सिंह को अंगवस्त्रम् भेंट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

3 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

11 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

15 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

28 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

34 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

38 minutes ago