मेरी कविताओं में मित्रों किसी तरह
की कोई राजनीति तो मत खोजो,
जिनक़ा नहीं दूर तक मुझसे कोई
नाता है, उन अपवादों को मत खोजो।
इन वादों और वादा करने वालों पर
अब कोई भरोसा कैसे क्यों कर लेगा,
इनके चक्कर में पड़ कर अपना जो
प्यारा रिश्ता है, उसको मत तोड़ो।
आपका बड़प्पन वह गुण है जो पद
से नहीं संस्कारों से प्राप्त हुआ है,
ग़ैरों को अपना बनाना कम मुश्किल,
जितना अपनों को अपनाये रखना है।
हम वह इंसान नहीं है जो खुद के
लिए ही बस इस जग में जीता है,
क्योंकि खुद के लिए जीने वालों का
मरण एक दिन इस दुनिया में होता है।
दूसरों के लिए प्रायः जीने वालों का
स्मरण मर जाने के बाद भी होता है,
“खुद जियो और दूसरों को भी जीने
दो” से सबका रिश्ता सुदृढ़ होता है।
अपरिपक्वता लोगों को तर्क वितर्क
करने का सदा बढ़ावा देती रहती है,
क्यों न रिश्तों पर पानी फिर जाये,
उनको परिपक्व नही होने देती है।
परिपक्व व्यक्ति तर्क वितर्क कुतर्क
नहीं किया करते हैं, उन्हें छोड़ देते हैं,
तर्क वितर्क छोड़कर वे अपना प्यारा
अपनों का रिश्ता सदा बचा लेते हैं।
पानी को कितना भी गर्म उबाल डालो,
थोड़ी देर में वह शीतल हो जाता है,
आदित्य मानव स्वभाव भी ऐसा है कि,
क्रोध ख़त्म होने पर शांत हो जाता है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…