मौत की लाइन को रोज क्रास करते हैं दादा साहेब गायकवाड नगर के रहवासी

जस्टीशिया (एन जी ओ) नें की ओवर ब्रिज बनाने की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) गोवंडी स्टेशन रेल मंत्रालय ने जहां देश भर में अधिकांश मानव क्रॉसिंग को समाप्त कर दिया है, वहीं चेंबूर और गोवंडी रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले कर्मवीर दादा साहेब गायकवाड़ नगर झोपड़पट्टी के निवासियों को जान हथेली पर रखकर रेल पटरी पार करनी पड़ती है, जिसके कारण हर साल दर्जनों लोगों को रेल पटरी पार करते समय जान गंवानी पड़ रही है। कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और रहवासियों ने इस मुद्दे को उठाया है। लेकिन उसके बाद भी रेल प्रशासन की ओर से यहां ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया। समाज के हित में जस्टीशिया अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन (एन जी ओ) कें संस्थापक फैजभाई सय्यद, सीईओ वकील सागर कांबळेजी और स्थानिक रहवासी सुबोध कांबळे ने 8-2-2024 को बीएमसी में शिकायत दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि
इस गोवंडी स्टेशन पर, दिव्यांग लोगों के लिए कोई लिफ्ट नहीं है, जो मरीज है और बुजुर्ग लोग हैं उनके लिए स्लाइडार सीडी भी नहीं है। अगर टिकट भी लेना हो तो देवनार वासी को उस पर जाकर लेना पड़ता है। रेलवे केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, खासदार और आमदार और स्थानीय नगर सेवक से इन मुद्दे को संज्ञान में देते हुए, स्कूली बच्चों को और स्थानीय लोगों की जान सुरक्षित रहें ओवर ब्रिज बनाने की मांग प्रशासन सें की है। जल्द से जल्द प्रशासन नींद से जागे ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले ओवर ब्रिज का काम चालू कर दिया जाए स्थानीय लोगों ने यह मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

3 minutes ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

10 minutes ago

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

20 minutes ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

28 minutes ago

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago